27 जून को होने वाली UPSC Prelims 2021 परीक्षा स्थगित, जानें नई डेट

By Career Keeda | May 13, 2021

कोविड -19 की दूसरी लहर के बीच संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2021 ( UPSC Prelims) को स्थगित कर दिया है। आपको बता दें कि UPSC प्रीलिम्स परीक्षा 2021 को 27 जून, 2021 को आयोजित किया जाना था। हालाँकि, कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप के मद्देनज़र इसे स्थगित कर दिया गया है। आयोग द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार अब प्रीलिम्स परीक्षा 10 अक्टूबर 2021 को आयोजित की जाएगी। 

UPSC ने एक बयान में कहा, "नोवेल कोरोनावायरस (COVID-19) के कारण मौजूदा परिस्थितियों के कारण, संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा, 2021 को टाल दिया है, जो 27 जून, 2021 को आयोजित किया जाना था। अब, यह परीक्षा 10 अक्टूबर, 2021 को आयोजित किया जाएगा।"

UPSC ने हाल ही में जारी संकट के कारण कई परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। अन्य चल रही सरकारी भर्ती परीक्षा जैसे SSC CGL और SSC CHSL की कुछ परीक्षाओं को भी कोविड -19 महामारी के बीच स्थगित कर दिया गया है।