आज के समय में जर्मन सीखना एक बेहतरीन स्किल हो सकती है। खासकर अगर आप विदेश में नौकरी, पढ़ाई या यात्रा की योजना बना रहे हैं। तो यह आपके लिए अच्छा ऑप्शन है। इसके साथ ही आज के समय में लोगों को कई भाषाओं का ज्ञान होना बेहद जरूरी है। अन्य भाषा को पढ़ना, लिखना और बोलना कम्युनिकेशन स्किल्स को बढ़ाता है। वहीं यह स्किल अच्छी सैलरी वाली नौकरियों के द्वारा भी खोलता है। जर्मन सीखने के लिए आप ऑफलाइन क्लास से लेकर ऑनलाइन क्लास तक के कई अवसर प्रदान किए जाते हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको जर्मन भाषा सीखने के लिए 3 बेस्ट ऑनलाइन कोर्सेज के बारे में बताने जा रहे हैं। ऐसे में आप घर बैठे इन कोर्सेज को कर सकते हैं।
बेस्ट हैं ये 3 ऑनलाइन कोर्सेज
व्यक्तिगत शिक्षा के लिए बेस्ट है Preply
आप प्रीप्ली के निजी ट्यूटर्स से ऑनलाइन जर्मन भाषा सीख सकते हैं। इसके लिए आपको एक आदर्श ट्यूटर खोजने के लिए कुछ डिटेल्स भरनी होगी। इसमें कीमत, उपलब्धता भरने के बाद मूल स्थान के आधार पर फिल्टर करें। फिर आप एक परीक्षण ले सकते हैं। आप चाहें, तो आगे सीखने के लिए इसकी सदस्यता ले सकते हैं। प्रीप्ली के मूल भाषी ट्यूटर आपकी जरूरतों के मुताबिक पाठ तैयार करते हैं। इससे समय की बचत होने के साथ नए कौशल पर ध्यान केंद्रित होता है। इसमें आपको शब्दावली का भी अभ्यास कराया जाएगा।
जर्मन प्रोजेक्ट
आप जर्मन प्रोजेक्ट वेबसाइट पर जर्मन की मूल चीजें सीख सकते हैं। यह जर्मन लैंग्वेज सीखने का इंटरैक्टिव और मजेदार तरीका हो सकता है। इसमें क्रिएटर जेन्स व्याकरण, शब्दावली और बातचीत जैसे जरूरी कौशल सिखाने के लिए ऑडियो रिकॉर्डिंग और आकर्षक चित्रण का इस्तेमाल करते हैं। आप इसके माध्यम से संख्याओं, सामान्य अभिव्यक्तियों और जर्मन ध्वनियों को लेकर बहुत कुछ कवर किया जा सकता है। शुरूआती दौर में यह कोर्स आपके लिए काफी उपयोगी हो सकता है। आप इस वेबसाइट से जर्मन ऑडियो और टेक्स्ट में चिकन लिटिल, गोल्डीलॉक्स और लिटिल रेड राइडिंग हूड जैसी क्लासिक परी कथाओं का आनंद ले सकते हैं।
ऐसे भी सीख सकते हैं जर्मन
बता दें कि GermanPod101 आपको जर्मन बातचीत को दर्शाने वाले कई छोटे-छोटे ऑडियो और वीडियो का पाठ प्रदान करता है। यह बेहद इंटरैक्टिव होता है। साथ ही इसमें शब्दावली अभ्यास के लिए टेस्ट भी मौजूद हैं। वहीं इनके यूट्यूब चैनल में भाषा और संस्कृति पर कई वीडियोज फ्री पड़े हैं। जिनको कौशल स्तर पर और विषय के हिसाब से अलग वर्गीकृत किया गया है। इस यूट्यूब चैनल के माध्यन से आर जर्मन बोलना सीखने के साथ सामयिक शब्दावली और 24/7 लाइव स्ट्रीम का लाभ भी उठा सकते हैं। वहीं प्रीमियम उपयोगकर्ता बोलने की प्रैक्टिस करते हैं। इसके साथ ही इसमे आपको वॉयस रिकॉर्डर समेत अन्य कई टूल दिए गए हैं।