जारी हो गई है ICSE 10वीं और 12वीं बोर्ड 2021 डेटशीट, यहाँ पढ़ें पूरी जानकारी

By Career Keeda | Mar 05, 2021

काउंसिल फॉर दि इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने कक्षा 10वीं (ICSE) और 12वीं (ISC) परीक्षा 2021 का शेड्यूल जारी कर दिया है। दोनों कक्षाओं की डीटेल डेटशीट और एग्जाम गाइडलाइन्स आईसीएसई बोर्ड (ICSE Board) की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर जारी की गईं हैं।

इस तारीख से शुरू होंगी 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं
कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 8 अप्रैल 2021 से शुरू होकर 16 जून 2021 तक चलेंगी। वहीं, 10वीं कक्षा की परीक्षाएं 5 मई शुरू होंगी और 7 जून 2021 तक आयोजित की जाएंगी। उम्मीदवार अपनी कक्षा के अनुसार CISCE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एग्जाम का टाइम टेबल डाउनलोड कर सकते हैं।

8 अप्रैल से शुरू होंगी 12वीं की परीक्षाएं
12वीं (ISC) की परीक्षाओं की शुरुआत 8 अप्रैल को कंप्यूटर साइंस पेपर-2 का प्रैक्टिकल-प्लानिंग सेशन से होगी। 09 अप्रैल को होम साइंस व इंडियन म्यूजिक पेपर-2 के प्रैक्टिकल्स होंगे। मुख्य थ्योरी पेपर 05 मई को बिजनेस स्टडीज की परीक्षा के साथ शुरू होंगे। 12वीं के ज्यादातर पेपर्स दोपहर 2 बजे से शुरू होकर शाम 5 बजे तक चलेंगे। वहीं, कुछ पेपर्स सुबह 9 बजे से शुरू होंगे। 

5 मई से शुरू होंगी 10वीं की परीक्षाएं 
10वीं (ICSE) कक्षा की परीक्षाएं 05 मई से शुरू हो रहीं हैं। पहले दिन इंग्लिश लैंग्वेज पेपर-1 की परीक्षा आयोजित की जानी है। 10वीं के ज्यादातर पेपर्स  सुबह 11 बजे से शुरू होंगे। वहीं, कुछ पेपर्स सुबह 9 बजे से शुरू होंगे।