इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) द्वारा CA इंटरमीडिएट रिजल्ट 2021 की घोषणा आज (26 मार्च) किसी भी समय हो सकती है। जो उम्मीदवार CA इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे ICAI की आधिकारिक वेबसाइट icai।org पर अपना परिणाम देख सकते हैं। ICAI ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। ICAI ने ट्वीट किया, "जनवरी 2021 में आयोजित चार्टर्ड अकाउंटेंट इंटरमीडिएट परीक्षा (पुराने पाठ्यक्रम और नए पाठ्यक्रम) के परिणाम शुक्रवार, 26 मार्च 2021 (शाम) / शनिवार को 27 मार्च 2021 को घोषित किए जाएंगे।"
जो छात्र CA की इंटरमीडिएट परीक्षाओं के लिए उपस्थित हुए थे, वे ईमेल के जरिए भी अपने नतीजे प्राप्त कर सकते हैं। इसके उन्हें सबसे पहले ICAI की ऑफिशियल वेबसाइट icaiexam।icai।org पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। सिर्फ रजिस्ट्रेशन करने वाले छात्रों को ही ईमेल के जरिए रिजल्ट भेजा जाएगा।
ऐसे देखें CA इंटरमीडिएट रिजल्ट 2021 -
- सबसे पहले ICAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- परिणाम टैब पर क्लिक करें।
- अपने क्रेडेंशियल्स के साथ लॉग इन करें और अपना रोल नंबर डालें।
- अपने CA इंटरमीडिएट परिणाम 2021 की जाँच करें।
- भविष्य के उपयोग के लिए परिणाम डाउनलोड करें।