ब्लॉगर बन कमा सकते हैं लाखों, जानें क्या है ब्लॉगिंग और कैसे बनाएं इसमें अपना करियर

By Career Keeda | Apr 18, 2021

जब इंटरनेट पर आप ब्लॉग बनाते हैं और उस पर अपने विचार को साझा करते हैं, इसे ब्लॉगिंग कहते हैं। यानी कि आप नियमित रूप से अपने बनाए गए ब्लॉग पर आर्टिकल लिखते हैं और इस को साझा करते हैं। ब्लॉगिंग के दो उद्देश्य होते हैं। अपने ज्ञान, विचारों और अनुभव को निशुल्क शेयर करना। आपको अपने ब्लॉग पर विचार साझा करने के लिए कोई पैसा नहीं देना पड़ता है। जबकि दूसरा है अपने ज्ञान विचारों और अनुभवों से पैसा कमाना। ब्लॉग लिखते वक्त आपका उद्देश्य दोनों में से कोई भी हो सकता है। आजकल ब्लॉगिंग पैसा कमाने का अच्छा जरिया बन चुका है। ब्लॉगर उस व्यक्ति को कहा जाता है जो ब्लॉगिंग करता है। यानी कि अपने आर्टिकल्स को लिखता है और ब्लॉग पर डालता है। 

ब्लॉगिंग से पैसे कैसे कमाएं 
ब्लॉगिंग के जरिए आप घर बैठे ही आसानी से पैसे कमा सकते हैं। इसके लिए आपको कंप्यूटर और इंटरनेट की आवश्यकता पड़ेगी। स्मार्टफोन का इस्तेमाल करके भी आप ब्लॉगिंग कर सकते हैं। इसके लिए आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। ब्लॉगिंग करने के दौरान आपके ऊपर किसी भी तरह का दबाव नहीं होगा। हालाँकि, इस बात का ध्यान दें कि आपका ब्लॉग किसी की प्राइवेसी, पॉलिसी के टर्म एंड कंडीशन  का उल्लंघन न करता हो। ब्लॉगिंग के जरिए आप लाखों रुपए तक कमा रहे हैं। लेकिन इसके लिए आपको काफी मेहनत करनी पड़ती है। अगर आप अच्छा ब्लॉग लिखते हैं और लोग आपका लिखा पढ़ना पसंद करते हैं तो इससे आपकी मार्किट में ब्रांड वैल्यू बढ़ेगी और लोग आपके ब्लॉग पर अपनी एड चलाने के लिए आपको पैसे देंगे। इस तरह आप पैसे कमा सकते हैं। 

कैसे शुरू करें ब्लॉगिंग 
सबसे पहले आपको एडसेंस (adsense) में जाकर अपना अकाउंट बनाना होगा। इसके बाद आपको अपने बैंक अकाउंट की डिटेल्स adsense को देनी होगी। adsense आपको ऑनलाइन एडवर्टाइजमेंट प्रोवाइड कराती है। इन ads को हमारे ब्लॉग पर आने वाले विजिटर जितना देखेंगे उतनी ही हमारी इनकम होगी। लेकिन इसके लिए यह भी जरूरी है कि हमारे ब्लॉग पर विजिटर की संख्या अधिक होनी चाहिए। इस बात का भी ध्यान रखना होगा कि ब्लॉक एडल्ट कंटेंट से एकदम मुक्त हो और किसी के खिलाफ कुछ बातें ना लिखी गई हो। अगर ऐसा होता है तो आपके ब्लॉग को गूगल ऐडसेंस तुरंत ही disapprove कर देगा।

जब ऐडसेंस के पास आपके 100 डॉलर हो जाएंगे तो उसकी ओर से यह सारे पैसे आपके बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर दिया जाएगा। इसके अलावा अगर आपका ब्लॉग फेमस हो गया है और वहां अच्छी खासी ऑडियंस आने लगी है तो आपको स्पॉन्सर्ड ऐड भी मिलने शुरू हो सकते हैं। इसके अलावा आपको लोगों की ओर से आर्टिकल्स पर मिलने लगेंगे जिसे प्रकाशित करने पर पैसे मिलेंगे। 

ब्लॉग कहां बनाएं? 
अगर आप ब्लॉगिंग के क्षेत्र में नए आए हैं तो आप गूगल पर ब्लॉग बना सकते हैं। यह फ्री ऑफ कॉस्ट है। इसके अलावा अगर आप थोड़ा बहुत खर्च करना चाहते हैं तो आप Word Press पर जाकर अपना ब्लॉग बना सकते हैं। अपने ब्लॉग के लिए आपको अच्छा डोमेन नेम चुनना होगा। जरूरत के हिसाब से आप अपने ब्लॉग के लिए होस्टिंग खरीद सकते हैं। थीम भी रख सकते हैं। इसके अलावा सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन भी कर सकते हैं। अगर आपको लिखने का शौक है और इंटरनेट पर बहुत ज्यादा जाना नहीं चाहते हैं। तो ऐसे में फ्रीलांस  के जरिए आप कमा सकते हैं। आप अपने द्वारा लिखे गए आर्टिकल्स को किसी वेबसाइट या फिर मैगजीन में प्रकाशित करवा सकते हैं।