ये हैं 2020 की टॉप 5 प्रोग्रामिंग लैंग्वेज जिसे सीखकर आप भी बन सकते हैं सॉफ्टवेयर डेवलपर

By Career Keeda | Aug 04, 2020

आज के 'डिजिटल वर्ल्ड' में जहाँ सब कुछ कंप्यूटर की मदद से हो रहा है, वहीं सॉफ्टवेयर और एप्लीकेशन डेवलपमेंट के क्षेत्र में करियर के कई अच्छे विकल्प सामने हैं। आज के समय में 700 से भी ज़्यादा प्रोग्रामिंग लैंग्वेज हैं। ज़ाहिर है कोई भी ये सारी प्रोग्रामिंग लैंग्वेज नहीं सीख लगता लेकिन इनमें से कुछ ऐसी लैंग्वेज भी हैं जो डेवलपर्स काफी ज़्यादा इस्तेमाल करते हैं। अगर आप भी इस क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं तो ये टॉप 5 प्रोग्रामिंग लैंग्वेज सीख सकते हैं और अच्छी कमाई कर सकते हैं।  

पाइथन (Python)
आज के समय में सबसे ज़्यादा इस्तेमाल की जाने वाली प्रोग्रामिंग भाषाओं में से पाइथन काफी लोकप्रिय है।  यह एक हाई-लेवल प्रोग्रामिंग लैंग्वेज है और ओपन सोर्स लैंग्वेज होने की वजह से इसका सोर्स कोड इसकी वेबसाइट पर उपलब्ध है।   इसका उपयोग डेस्कटॉप और वेब एप्लीकेशन से लेकर गेम डेवलपमेंट तक में किया जाता है।  यह एक आसान और  यूज़र-फ्रेंडली प्रोग्रामिंग लैंग्वेज है इसलिए यह काफी ज़्यादा इस्तेमाल की जाती है।  पाइथन लैंग्वेज का इस्तेमाल वेब डेवलपमेंट, एप्लीकेशन डेवलपमेंट, सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, मशीन लर्निंग और अर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के लिए किया जाता है।  यूट्यूब और इंस्टाग्राम जैसी बड़ी कंपनियां भी इस प्रोग्रामिंग लैंग्वेज का इस्तेमाल करती हैं।  

जावा (Java)
जावा दुनिया में सबसे ज़्यादा इतेमाल की जाने प्रोग्रामिंग लैंग्वेज है।  ओरेकल कंपनी ने 1991 में इस लैंग्वेज को स्मार्ट टीवी में इस्तेमाल के लिए डेवलप किया था।  जावा को मुख्य तौर पर वेब और एप्लीकेशन डेवलपमेंट के लिए इस्तेमाल किया जाता है।  

सी शार्प (C#)
सी शार्प को माइक्रोसॉफ्ट कॉर्पोरेशन ने बनाया है।  यह एक मॉडर्न प्रोग्रामिंग लैंग्वेज है और इसका इस्तेमाल वेब, एप्लीकेशन और गेम डेवलपमेंट, सर्वर साइड प्रोग्रामिंग और विंडोज़ के लिए सॉफ्टवेयर बनाने में किया जाता है।  
 
सी (C )
सी लैंग्वेज सबसे पुरानी प्रोग्रामिंग लैंग्वेज है।  इसे 70 के दशक में डेवलप किया गया था।  इसे 'प्रोग्रामिंग लैंग्वेज ऑफ़ दि लैंग्वेज' भी कहा जाता है क्योंकि कई अन्य प्रोग्रामिंग लैंग्वेज के कम्पाइलर्स सी लैंग्वेज में लिखे जाते हैं।  आज भी सिस्टम प्रोग्रामिंग में सी लैंग्वेज का  इस्तेमाल किया जाता है।  
 
पीएचपी (PHP) 
पीएचपी (PHP) का फुल फॉर्म हाइपरटेक्स्ट प्रीप्रोसेसर (Hypertext preprocessor) है यह एक प्रोग्रामिंग लैंग्वेज है और वेब डेवलपमेंट के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता है। आजकल सबसे ज़्यादा इस्तेमाल होने वाली प्रोग्रामिंग लैंग्वेज में से पीएचपी एक है फेसबुक, वर्डप्रेस, जूमला जैसी कई वेबसाइट पीएचपी से बनी है