Career Tips: महिलाओं के कॅरियर के लिए बेस्ट हैं यह फील्ड, मिलेगी आकर्षक सैलरी

By Career Keeda | Jul 29, 2023

पुराने भारत से लेकर नए भारत तक की महिलाओं की तस्वीर दिन प्रति दिन बदलती जा रही है। एक समय तक महिलाओं को घर की चारदीवारी के लिए बेहतर माना जाता था। लेकिन अब महिलाएं घर की दहलीज पार कर काम करने लगी हैं। महिलाओं ने किचन से केबिन तक का रास्ता तय कर लिया है। खेतों में काम करने से लेकर आसमान में हवाई जहाज उड़ाने तक का काम महिलाएं कर ली हैं। महिलाएं हर क्षेत्र में अपना नाम बना रही हैं। 

इतना ही नहीं हर क्षेत्र में महिलाएं अपनी योग्यता का भी बेहतरीन प्रदर्शन कर रही हैं। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कुछ ऐसे क्षेत्रों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां पर महिलाएं अपना बेहतर कॅरियर बना सकती हैं। यह टॉप 3 फील्ड महिलाओं को बेहतरीन कॅरियर के साथ स्मार्ट सैलरी भी देंगी।

टीचिंग
महिलाओं के लिए टीचिंग हमेशा से ही बेस्ट कॅरियर रहा है। इस प्रोफेशन में जाने के लिए परिवार का भी कोई ऑब्जेक्शन नहीं होता है। टीचिंग फील्ड में अच्छा पैसा होने के साथ ही रुतबा भी है। इस क्षेत्र में कॅरियर बना कर आप लोगों की जिंदगी में अहम रोल निभा सकती हैं। हमारा देश शिक्षा के क्षेत्र में तेजी से विकास कर रहा है। इस जॉब के साथ समय भी अच्छे से मैनेज हो जाता है। एक दशक से इस फील्ड में नौकरी के अवसर भी बढ़े हैं। प्राइमरी हो या डिग्री हर जगह अच्छी सैलरी मिलती है। इस फील्ड में आपको 55,000 से 2,25,000 रुपए तक प्रतिमाह पा सकती हैं।

न्यूट्रिशन या फिटनेस
आज के समय में स्वास्थ्य के प्रति लोगों में जागरुकता बढ़ी है। हर कोई फिट और सेहतमंद रहना चाहती है। इस क्षेत्र में कॅरियर की अपार संभावनाए हैं। अगर आप योग, न्यूट्रिशन व एक्सरसाइज एक्सपर्ट्स हैं। तो इस फील्ड में अपना शानदार कॅरियर बना सकती हैं। आप इसकी शुरूआत डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए भी कर सकती हैं। इस फील्ड में महिलाएं साल भर में 3-4 लाख रुपए सालाना कमा सकती हैं। 

ह्यूमन रिसोर्स
कॉर्पोरेट सेक्टर में नौकरी की चाह रखने वाली महिलाओं के लिए यह क्षेत्र काफी अच्छा है। आप ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट में MBA या PGDM करने के बाद इस फील्ड में नौकरी कर सकती हैं। जो महिलाएं लोगों की समस्या को सॉल्व करने करने में दिलचस्पी रखती हैं। यह जॉब उनके लिए बेस्ट है। ह्यूमन रिसोर्स में कैंडिडेट्स को शॉर्टलिस्ट करने के बाद उनका इंटरव्यू करना, उन्हें ट्रेंड करना, सैलरी, विश्लेषण, पॉलिसी बनाना साथ ही साथी कर्मियों की देखभाल करना होता है। इस फील्ड में 3-4 लाख रुपए साला कमा सकती हैं। वहीं एक्सपीरियंस के बाद सैलरी भी बढ़ती जाती है।