SBI ने देशभर में निकाली बंपर भर्तियाँ, जानें आवेदन की अंतिम तिथि और अन्य जानकरियाँ

By Career Keeda | Nov 21, 2020

ग्रेजुएशन कर चुके ऐसे उम्मीदवार जो सरकारी नौकरी करने की चाह रखते हैं, उनके लिए खुशखबरी है।  स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने अप्रेंटिस के हजारों पदों पर बंपर भर्तियां निकली हैं। ये भर्तियां देश के सभी राज्यों में की जाएंगी। SBI ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट sbi.co. in पर नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन आमंत्रित किए हैं।  इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 10 दिसंबर 2020 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण तिथियाँ 
आवेदन की प्रक्रिया प्रारंभ - 20 नवंबर 2020 
आवेदन करने की अंतिम तारीख - 10 दिसंबर 2020 

पदों की संख्या - 8500

राज्यों के अनुसार पदों का विवरण 
गुजरात - 480 पद
आंध्र प्रदेश - 620
कर्नाटक - 600
मध्यप्रदेश - 430
छत्तीसगढ़ - 90
पश्चिम बंगाल - 480
ओडिशा - 400
हिमाचल प्रदेश - 130
हरियाणा - 162
पंजाब - 260
तमिलनाडू - 470
पुडुचेरी - 06
दिल्ली - 07
उत्तराखंड - 269
तेलंगाना - 460
राजस्थान - 720
केरल - 141
उत्तर प्रदेश - 1206
महाराष्ट्र - 644
अरुणाचल प्रदेश - 25
असम - 90
मणिपुर - 12
मेघालय - 40
मिजोरम - 18
नगालैंड - 35
त्रिपुरा - 30
बिहार - 475
झारखंड - 200

शैक्षणिक योग्यता 
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी जरूरी है। 
 

इसे भी पढ़ें: सरकारी नौकरी करने का सुनहरा मौका, इन संस्थानों में निकली बंपर भर्तियां, यहाँ पढ़ें पूरी जानकारी


आयु सीमा 
इन पदों पर आवेदन कर रहे उम्मीदवार की उम्र 20 से 28 साल के बीच होनी चाहिए। वहीं, आरक्षित वर्गों को अधिकतम उम्र सीमा में छूट मिलेगी।

आवेदन शुल्क 
सामान्य, ओबीसी व ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 300 रूपए है।  
एससी, एसटी व दिव्यांग उम्मीदावारों के लिए आवेदन की प्रक्रिया नि:शुल्क है यानि उन्हें कोई शुल्क नहीं देना है।

चयन प्रक्रिया 
SB।  अप्रेंटिस के पदों पर चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा और स्थानीय भाषा की परीक्षा के जरिए  किया जाएगा।

कैसे करें अप्लाई
SBI अप्रेंटिस के इन पदों पर आवेदन करने के लिए इस लिंक https://www.sbi.co.in/web/careers?_ga=2.34771041.1573631216.1605944529-499504576.1605944529 पर क्लिक करें।