GATE, TISSNET समेत इन परीक्षाओं के नतीजे हुए जारी, यहाँ पढ़ें पूरी जानकारी

By Career Keeda | Mar 22, 2021

GATE, GPAT समेत कई अन्य परीक्षाओं के नतीजे इस हफ्ते जारी किए गए हैं। जो उम्मीदवार इन परीक्षाओं में शामिल हुए थे, वे नीचे दी गई जानकारी से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं -  
 
जारी हो गया है SSC स्टेनोग्राफर ग्रेड सी, डी परीक्षा का नतीजा  
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी भर्ती परीक्षा 2019 का रिजल्ट जारी हो चुका है। SSC स्टेनोग्राफर ग्रेड सी, डी परीक्षा (SSC Steno Group C and Group D Result 2019) का परिणाम SSC की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.nic.in पर उपलब्ध हैं। जो कैंडिडेट्स इस चरण में सफल हुए हैं, उन्हें अगले चरण की परीक्षा यानी स्किल टेस्ट में शामिल किया जाएगा। 
 
NTA ने जारी किया GPAT 2021 रिजल्ट 
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट (Graduate Pharmacy Aptitude Test -GPAT 2021) के परिणाम घोषित कर दिए हैं। आपको बता दें कि GPAT 2021 रिजल्ट और स्कोर कार्ड 19 मार्च को घोषित किए गए। जिन अभ्यर्थियों ने NTA  द्वारा आयोजित GPAT 2021 परीक्षा दी थी, वे ऑफिशियल वेबसाइट gpat.nta.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट और स्कोर कार्ड चेक कर सकते हैं। GPAT 2021 स्कोर कार्ड चेक करने के लिए उम्मीदवार को अपने एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ की जरूरत पड़ेगी।
 
GATE 2021 परीक्षा का रिजल्ट जारी 
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) बॉम्बे द्वारा आयोजित ग्रेजुएट एप्टीट्यूट टेस्ट 2021 (GATE 2021) का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट gate.iitb.ac.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।आपको बता दें कि GATE 2021 की परीक्षा 6 फरवरी से 14 फरवरी 2021 तक आयोजित की गई थी। GATE 2021 परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की 26 फरवरी को जारी की गई थी। उम्मीदवार इस पर आपत्तियां 4 मार्च, 2021 तक दर्ज करा सकते थे। GATE 2021 की उत्तर कुंजी के लिए प्राप्त आपत्तियों का निस्तारण करने के बाद फाइनल आंसर की जारी कर दी गई है।
 
BPSSC ने की फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर लिखित परीक्षा के परिणाम की घोषणा 
बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC) ने फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर लिखित परीक्षा का रिजल्ट 19 मार्च 2021 को जारी कर दिया है। BPSSC  फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर लिखित परीक्षा के नतीजे आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किए गए हैं। जिन अभ्यर्थियों ने BPSSC फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर भर्ती परीक्षा 2021 दी थी, वे आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bih.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। जिन अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा के परिणाम के आधार पर परीक्षा के अगले चरण में शामिल किया गया है, उनका रोल नंबर वेबसाइट पर दी गई फाइल में दिया गया है।
 
जारी हुआ TISSNET 2021 का रिजल्ट  
टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज नेशनल एंट्रेंस टेस्ट (TISSNET Exam) 2021 के नतीजे 19 मार्च 2021 को जारी कर दिए गए हैं। जो उम्मीदवार TISSNET 2021 परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट admissions.tiss.edu पर जाकर चेक कर सकते हैं। आपको बता दें कि TISSNET 2021 परीक्षा ऑनलाइन मोड में 20 फरवरी 2021 को आयोजित की गई थी।