LIC की इस स्कीम में मिलेगा निवेश और बीमा का डबल फायदा, रोजाना 129 रूपए निवेश कर पा सकते हैं 66 लाख रूपए

By Career Keeda | Sep 12, 2020

देश की सबसे बड़ी और भरोसेमंद बीमा कंपनी एलआईसी (LIC) अपने हर वर्ग के ग्राहकों के लिए कई अच्छे और सस्ते प्लान ऑफर करती है। गरीब से लेकर अमीर तक, हर वर्ग के लोग इनमें निवेश कर सकते हैं। कुछ पॉलिसी आपको निवेश का लाभ देती हैं तो कुछ पालिसी में बीमा का लाभ मिलता है। लेकिन एलआईसी की एक ऐसी पॉलिसी है जो डबल फायदा देती है। LIC जीवन आनंद पॉलिसी के तहत पॉलिसीधारक को निवेश और बीमा दोनों का लाभ मिलता है। इस पालिसी में आप रोजाना 129 रूपए निवेश कर 66 लाख रूपए की मोटी रकम कमा सकते हैं। इसके साथ ही इस पॉलिसी में ग्राहक को 15 लाख रूपए का लाइफ टाइम रिस्क कवर भी मिलता है। आइए जानते हैं LIC जीवन आनंद पॉलिसी की खास बातें -  

कौन ले सकता है पॉलिसी -  एलआईसी जीवन आनंद पॉलिसी को 18 से 50 साल की उम्र तक के लोग ले सकते हैं। इस पॉलिसी के लिए न्यूनतम उम्र 18 साल रखी गई है।

पॉलिसी की अवधि - इस पॉलिसी की अवधि 15 से 35 साल है। 

मिनिमम सम एश्योर्ड - इस पॉलिसी में 1 लाख रुपये का मिनिमम सम एश्योर्ड लेना जरूरी है और इसकी अधिकतम सीमा निर्धारित नहीं है। 

प्रीमियम का भुगतान - पॉलिसी के लिए सालाना, छमाही, तिमाही और मासिक आधार पर प्रीमियम का भुगतान किया जा सकता है। 
ऐसे मिलेगा पॉलिसी का लाभ- मान लीजिए कोई पॉलिसी धारक 27 साल की उम्र में इस पॉलिसी में निवेश करता है और 15 लाख सम एश्योर्ड के लिए 33 साल का प्लान लेता है। ऐसे में पॉलिसीधारक का सालाना प्रीमियम 47286 रूपए होगा जिसके बाद मैच्योरिटी पर उसे 66,25,500 और लाइफ टाइम 15,00,000 रूपए का रिस्क कवर मिलेगा। 

इसके लिए पॉलिसी धारक को रोजाना 129 रूपए का निवेश करना होगा। 33 साल के टर्म प्लान के बाद उसे 15 लाख रूपए का एसए, 24,25,500 रूपए का बोनस और 27,00,000 रूपए का फाइनल एडिशनल बोनस मिलेगा। इस तरह 60 साल की उम्र में पॉलिसीधारक को 66,25,500 रूपए मिलेंगे। वहीं अगर पॉलिसी अवधि के दौरान पॉलिसीधारक की मृत्यु हो जाए तो उसके परिवार को 15,00,000 रूपए का रिस्क कवर मिलता है।