जियोग्राफी के क्षेत्र में बनाएं अपना करियर, मिलेंगी बेहतरीन जॉब्स

By Career Keeda | Jan 16, 2021

अगर आपको अलग-अलग देशों, उनके नक्शों, जलवायु आदि के बारे में जानने का शौक है तो आप जियोग्राफी में करियर बना सकते हैं। नई-नई तकनीकों  जैसे रिमोट सेंसिंग जीआईएस, जीपीएस और ईएमआर की वजह से इस क्षेत्र में अब करियर के बेहतरीन अवसर मौजूद हैं।इस क्षेत्र में आप रिमोट सेंसिंग एजेंसी, मैप एजेंसी, खाद्य सुरक्षा, बायोडायवर्सिटी की फील्ड में नौकरी कर सकते हैं। आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे कि आप जियोग्राफी के क्षेत्र में करियर कैसे बना सकते हैं - 

क्या चाहिए योग्यता
अगर आपने 12वीं में आर्ट्स या साइंस स्ट्रीम से पढ़ाई की है तो इसके बाद आप जियोग्राफी सब्जेक्ट में तीन साल की बैचलर्स डिग्री कर सकते हैं। आप बीए या बीएससी जियोग्राफी कर सकते हैं। बैचर्स के बाद आप किसी स्पेशलाइजेशन के साथ दो साल का मास्टर्स कोर्स कर सकते हैं। इसके अलावा आप इस फील्ड में पीएचडी भी कर सकते हैं।  

जरूरी कौशल 
जियोग्राफी में अपना करियर बनाने के इच्छुक उम्मीदवार को रचनात्मक और कल्पनाशील होना चाहिए। इसके साथ ही आपमें दूसरों से सीखने का गुण भी होना चाहिए। जियोग्राफी के छात्रों को एक विश्लेषणात्मक दिमाग की आवश्यकता होती है। इसके साथ आपको अच्छी तरह से बातचीत करना और टीम में काम करना आना चाहिए। 

जॉब की संभावनाएं
ज्योग्राफी की फील्ड में जॉब की काफी संभावनाएं हैं। आप ट्रांसपोर्टेशन, पर्यावरण विज्ञान, एयरलाइन रूट, शिपिंग रूट प्लानिंग, सिविल सर्विसेज, कार्टोग्राफी , सैटेलाइट टेक्नॉलजी, जनसंख्या परिषद, मौसम विज्ञान विभाग, एजुकेशन, आपदा प्रबंधन जैसे कई क्षेत्रों में अपना करियर बना सकते हैं। इसके अलावा आप इस सब्जेक्ट में टीचिंग के फील्ड में भी करियर बना सकते हैं।

सैलरी 
जियोग्राफी के क्षेत्र में सैलरी जॉब प्रोफाइल के अनुसार अलग-अलग मिलती है। जियोग्राफी के क्षेत्र में शुरूआती सैलरी लगभग 3 से 6 लाख सालाना हो सकती है। हालाँकि, अनुभव बढ़ने के साथ-साथ सैलरी भी बढ़ जाती है।