जानवरों से है लगाव तो बन सकते हैं वेटरनरी डॉक्टर, जानें कैसे बन सकते हैं जानवरों के डॉक्टर

By Career Keeda | Oct 12, 2020

एक वेटरनरी डॉक्टर को आम भाषा में जानवरों का डॉक्टर और हिंदी में पशु चिकित्सक कहते हैं। जानवरों के डॉक्टर का काम पशु-पक्षियों की बीमारी का पता लगाकर उनका इलाज करना होता है। इसके साथ-साथ उन्हें पशुओं का टीकाकरण, सर्जरी और ऑपरेशन जैसे काम भी करना होता है। वहीं पेट्स और फार्म में रहने वाले पशुओं की देखभाल जैसे काम करना और समय-समय पर उनके टेस्ट लेना जैसे काम भी एक वेटरनरी डॉक्टर करता है। आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे कि जानवरों का डॉक्टर बनने के लिए योग्यता क्या है और इसके लिए क्या पढ़ाई करनी होती है  -  

योग्यता 
वेटरनरी डॉक्टर यानि जानवरों का डॉक्टर बननें के लिए आपको 12वीं में फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी में 50% अंको से उत्तीर्ण होना आवश्यक है। इसके साथ ही उम्मीदवार की उम्र 18 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए।  
 

इसे भी पढ़ें: करियर गाइड : 12वीं पास करने के बाद कौन सा करियर या प्रोफेशन चुनना रहेगा सबसे सही बढ़िया पूरी जानकारी


कौन सी पढ़ाई करनी होगी 
जानवरों का डॉक्टर बनने के लिए सबसे पहले आपको वेटरनरी डॉक्टर के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षा पास करनी करनी होगी| पहले यह प्रवेश परीक्षा ऑल इण्डिया प्री वेटनरी टेस्ट के नाम से होती थी लेकिन वर्तमान समय में इस परीक्षा का आयोजन  नेशनल एलीजिबिलिटी कम इन्ट्रेन्स टेस्ट (नीट) के माध्यम से किया जाता है| छात्रों को प्रवेश इस परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाता है। भारत में इस परीक्षा के माध्यम से 15 प्रतिशत सीटों पर एडमीशन किया जाता है, जबकि शेष सीटे उस राज्य के अभ्यर्थियों द्वारा भरी जाती है, जिस राज्य में वह इंस्टीट्यूट है।

किस कोर्स में लेना होगा दाखिला  
जानवरों का डॉक्टर बननें के लिए आप 12वीं के बाद डिग्री और डिप्लोमा कोर्स कर सकते हैं। आप बैचलर ऑफ वेटरनरी साइंस एंड एनिमल हस्बैंड्री, मास्टर ऑफ वेटरनरी साइंस या डिप्लोमा इन वेटरनरी फार्मेसी का कोर्स कर सकते हैं। 

कहाँ मिलेगी नौकरी 
एक वेटरनरी डॉक्टर के तौर पर आपको किसी भी सरकारी और प्राइवेट जानवरों के अस्पताल में काम कर सकते हैं। इसके अलावा आपको एनिमल रिसर्च सेंटर, डेरी फार्म, शिक्षण संस्थान, फार्मास्यूटिकल कंपनी आदि में आसानी से जॉब मिल सकती है। अगर आपके पास अच्छा पैसा और अनुभव है तो  अपनी अपना खुद का क्लिनिक खोलकर भी अच्छी कमाई कर सकते हैं। व

कितनी मिलेगी सैलरी 
एक वेटरनरी डॉक्टर की सैलरी उसके पद और अनुभव के आधार पर निर्धारित की जाती है। किसी सरकारी वेटरनरी केंद्र में आपको जूनियर वेटरनरी सर्जन के रूप में शुरूआत में 15 से 20 हजार रूपये प्रतिमाह मिल सकते हैं। हालाँकि, कुछ वर्षों के अनुभव के बाद सैलरी बढ़ जाती है।