RRB NTPC भर्ती के लिए अगले महीने जारी होगा एडमिट कार्ड, पढ़िए इससे जुड़ी जरूरी जानकारी

By Career Keeda | Aug 19, 2020

रोजगार का सृजन एक विशेष मुद्दा है।देश का युवा वर्ग नौकरियों की तलाश में दिन रात मेहनत करता रहता है।रेलवे के नौकरी की तलाश करने वाले लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है, रेलवे भर्ती बोर्ड(RRB) नॉन टेक्निकल पापुलर कैटेगरीज(NTPC) के तहत 35208 पदों पर भर्ती करने की कवायद में है।रेलवे में अपना भविष्य देखने वालों के लिए यह एक सुनहरा मौका है। नॉन टेक्निकल पापुलर कैटेगरीज के अन्तर्गत कई मुख्य पद आते हैं।सरकारी नौकरी को प्राप्त करना हर व्यक्ति की चाहत होती है, युवा वर्ग का एक खास तबका सरकारी नौकरियों की तैयारी में जुटा रहता है। ऐसे लोग रेलवे के कई पदों पर अपने सपने संजोए रखते है।

रेलवे इनके सपने को ध्यान में रखते हुए कई पदों पर भर्ती करने जा रहा है जिसमें स्टेशन मास्टर, कामर्शियल अप्रेंटिस, ट्रैफिक असिस्टेंट, गुड्स गार्ड, असिस्टेंट, कमर्शियल कम टिकट क्लर्क, टाइम कीपर, लेखा लिपिक सह टाइपिस्ट, कलर का सह टाइपिस्ट जैसे महत्वपूर्ण पद शामिल हैं। रेलवे भर्ती बोर्ड इन पदों के लिए जल्द ही ऑनलाइन परीक्षा आयोजित करने जा रहा है।

परीक्षा के लिए छात्र और छात्राएं उत्सुक है, इसको ध्यान में रखते हुए रेलवे भर्ती बोर्ड अगले महीने तक एडमिट कार्ड जारी कर सकता है।एडमिट कार्ड रेलवे भर्ती बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे छात्र अगले महीने तक एडमिट कार्ड रेलवे भर्ती बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। रेलवे भर्ती बोर्ड की एनटीपीसी भर्ती के लिए आधिकारिक सूचना 28 फरवरी 2019 को मिली थी। तथा ऑनलाइन आवेदन की तिथि 1 मार्च 2019 से 31 मार्च 2019 के बीच थी।भर्ती में पदों की संख्या 24605 वैकेंसी ग्रेजुएट पोस्ट और 10603 अंडर ग्रेजुएट पोस्ट के लिए है।592 भर्तियां ट्रेन क्लर्क के लिए होगी। ट्रेन क्लर्क एक महत्वपूर्ण पद है, सातवें वेतन के अनुसार अनुमानतः लेवल 19900 रुपये वेतन मिलेगा है।

महत्वपूर्ण बात यह है कि आवेदन के लिए कक्षा 12वीं पास करना आवश्यक है, साथ में फॉर्म भरते समय उम्र 18 से 30 साल के बीच होनी चाहिए।इन नियम और शर्तों के साथ कैंडिडेट फॉर्म अप्लाई कर सकते हैं।हैं।
 
रेलवे द्वारा बाद में cbt -1टाल दिया गया था। रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जल्द ही  रिवाइज्ड शेड्यूल आने की सूचना मिल गई है। ऐसे व्यक्ति जो फॉर्म आवेदन कर चुके हैं और रेलवे की नौकरी करने के लिए इच्छुक है वह हमेशा रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें। रेलवे भर्ती बोर्ड ने भी अन्य जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाने की सलाह दी है।

परीक्षा प्रक्रिया को लेकर तमाम प्रकार की उलझने हमेशा बनी रहती है, रेलवे भर्ती बोर्ड ने यथा संभव प्रयास किया है कि परीक्षा प्रक्रिया संबंधित जानकारी छात्रों को दी जा सके।इस भर्ती प्रक्रिया में प्रथम चरण के लिए कंप्यूटर आधारित टेस्ट,तथा दूसरे चरण के लिए भी कंप्यूटर आधारित टेस्ट,टाइपिंग स्किल टेस्ट या कंप्यूटर आधारित टेस्ट,एपीड्यूड टेस्ट तथा दस्तावेज की चेकिंग और मेडिकल जैसे चरणबद्ध प्रक्रिया से होकर गुजरना पड़ता है। आवेदन करते समय रेलवे भर्ती बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई जानकारी से जुड़ा रहना चाहिए। रेलवे भर्ती बोर्ड जल्द ही एडमिट कार्ड जारी करने वाला है इसलिए भर्ती देख रहे लोगों को चौकन्ना रहना आवश्यक है।