Study Tips: छोटे बच्चों पर बिना दबाव डाले पढ़ने के लिए ऐसे करें प्रेरित, अपनाएं ये सिंपल टिप्स

By Career Keeda | Mar 22, 2024

अक्सर माता-पिता को छोटे बच्चों को पढ़ाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। क्योंकि बच्चे पढ़ाई के समय परेशान करते हैं और पढ़ाई में रुचि नहीं लेते हैं। ऐसे में छोटे बच्चों को बचपन ही पढ़ाई की आदत लगानी चाहिए। अगर आप छोटे से ही उनमें पढ़ाई की आदत डालेंगे, तो वह एकेडमिक्स में भी अच्छे नंबर लेकर आएंगे। कई बार पढ़ाई के चलते पेरेंट्स बच्चों को गुस्से में डांट देते हैं। जिससे बच्चे जिद्दी हो जाते हैं। जिससे उनका पढ़ाई करने में मन नहीं लगता है।

पढ़ाई के लिए फिक्स करें टाइम
हर पेरेंट्स चाहते हैं कि उनके बच्चे मन लगाकर पढ़ाई करें। ऐसे में आपको बच्चे की पढ़ाई का समय फिक्स कर देना चाहिए। इसके अलावा पढ़ाई करवाने के लिए आप कुछ एक्टिविटीज की सहायता ले सकती हैं। एक्टिविटी के सहारे बच्चे का मन पढ़ाई में लगने लगेगा। पेरेंट्स को प्रयास करना चाहिए कि बचपन ही बच्चे को रोजाना 2 घंटे पढ़ाई जरूर करवाएं। जिससे कि बड़े होते-होते यह उनकी आदत में शुमार हो जाएगा और वह खुद से पढ़ाई करने लग जाएंगे।

स्टडी गोल
बतौर पेरेंट्स आपको बच्चे से पढ़ाई को लेकर खुद से गोल तैयार करने के लिए कहना चाहिए। साथ ही बच्चे को यह भी जरूर बताएं कि हमारे समाज में शिक्षा का क्या महत्व है और उनके लिए पढ़ाई कितनी जरूरी है। ऐसे में बच्चे का भी मन पढ़ाई करने में लगेगा।

याद करने से ज्यादा समझे
छोटे बच्चों को याद करने से ज्यादा समझने के लिए कहना चाहिए। क्योंकि याद की हुई चीजें हम कई बार भूल जाते हैं। इससे आपका बच्चा याद करने पर ज्यादा फोकस करता है। ऐसे में आपको उसे समझ कर पढ़ने के लिए प्रेरित करना चाहिए। वहीं पढ़ाई के दौरान सिर्फ पढ़ाई पर ध्यान देने के लिए बोलना चाहिए। जिससे उनको पढ़ी हुई चीजें जल्दी समझ आएंगी।