यूपी में असिस्टेंट टीचर बनने के लिए अनिवार्य है Super TET परीक्षा, जानें सिलेबस एवं अन्य महत्वपूर्ण जानकारियाँ

By Career Keeda | Sep 11, 2020

सुपर टीईटी (Super TET) एक राज्य स्तरीय परीक्षा है जो उत्तर प्रदेश में सरकारी स्कूलों में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर के शिक्षकों की भर्ती के लिए आयोजित की जाती है। यूपी के सरकारी स्कूलों में में सहायक अध्यापक बनने के लिए UPTET और CTET  के अलावा Super TET परीक्षा उत्तीर्ण करना अनिवार्य है। जिन उम्मीदवारों ने UPTET और CTET की परीक्षा उत्तीर्ण की हो व यूपी में प्राइमरी शिक्षक बनना चाहते हों वे Super TET 2020 परीक्षा के लिए  आवेदन कर सकते हैं। Super TET 2020 की अधिसूचना यूपी बेसिक शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट पर दिसंबर तक जारी की जाएगी। रिपोर्ट्स के अनुसार सुपर टीईटी 2020 परीक्षा के तहत सहायक अध्यापक के 69858 पदों पर वैकेंसी जारी करने का प्रस्ताव है। 

SUPER TET 2020 परीक्षा पैटर्न -
सुपर टीईटी परीक्षा एक ऑफलाइन मोड यानि लिखित परीक्षा है।
इस परीक्षा में 1 मार्क के 150 मल्टीप्ल चॉइस क्वेश्चन (बहुविकल्पीय प्रश्न) पूछे जाते हैं जिन्हें 2।5 घंटे में हल करना होता है।  

सुपर टीईटी परीक्षा में निम्नलिखित विषयों से प्रश्न पूछे जा सकते हैं - 
लैंग्वेज (हिंदी। इंग्लिश और संस्कृत) - 40 प्रश्न 
विज्ञान - 10 प्रश्न 
गणित - 20 प्रश्न 
पर्यावरण और सामाजिक अध्ययन - 10 प्रश्न 
शिक्षण पद्धति - 10 प्रश्न 
बाल मनोविज्ञान - 10 प्रश्न 
सामान्य ज्ञान - 30 प्रश्न  
रीजनिंग - 05 प्रश्न 
कंप्यूटर और सूचना प्रोद्योगिकी - 05
लाइफ स्किल्स। मैनेजमेंट और एपटीट्युड - 10 प्रश्न 
कुल प्रश्न - 150 

Super TET 2020 सिलेबस -
आपको बता दें कि Super TET परीक्षा पैटर्न के अनुसार हिंदी। संस्कृत। इंग्लिश। विज्ञान। गणित। पर्यावरण व सामाजिक अध्ययन से प्रश्नों का स्तर 12वीं कक्षा के अनुरूप होगा और बाकी विषयों के प्रश्न D.El.Ed. के स्तर के होंगे।
Super TET 2020 परीक्षा का पूरा सिलेबस डाउनलोड करने के लिए इस लिंक http://www.upbeb.org/ पर क्लिक करें।