पहले ही अटेम्प्ट में GATE 2022 क्रैक करने के लिए फॉलो करें ये एग्जाम टिप्स

By Career Keeda | Jun 21, 2021

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) खड़गपुर इंजीनियरिंग (GATE) 2022 में ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट आयोजित करेगा। आपको बता दें कि GATE एक नेशनल लेवल प्रवेश परीक्षा है जिसको पास करने वाले उम्मीदवार IIT में MTech पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पात्र होते हैं और साथ ही PSU में नौकरी के लिए पात्र होते हैं। गौरतलब है कि GATE 2022 परीक्षा में दो नए विषय - नेवल आर्किटेक्चर एंड मरीन इंजीनियरिंग और जियोमैटिक्स इंजीनियरिंग, के पेपर शामिल किए जाएंगे। हर साल, हजारों उम्मीदवार GATE परीक्षा को पास करने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं। अगर आप भी GATE 2022 परीक्षा में शामिल होने के  हैं तो आज हम आपको GATE की तैयारी करने के लिए कुछ खास टिप्स देंगे -

अपने सिलेबस को समझें
अच्छी तैयारी के लिए आपको परीक्षा के सिलेबस की सही समझ जरूरी है। इससे आपको यह समझने में मदद मिलेगी कि क्या पढ़ना है और क्या नहीं पढ़ना है। परीक्षा में पूछे गए प्रश्न हमेशा सिलेबस के भीतर होते हैं और इसलिए सिलेबस को अच्छी तरह समझें। 

सही अध्ययन सामग्री का चुनाव
अध्ययन सामग्री चुनना कोई आसान काम नहीं है और इसके लिए उचित मार्गदर्शन की आवश्यकता होती है। GATE की परीक्षा में सफलता पाने के लिए सही किताबों का चुनाव करके उनसे तैयारी करें।

सभी विषयों को दें समय 
एक ही विषय पर ध्यान केंद्रित करने के बजाय सभी विषयों के बीच अपने समय को समान रूप से विभाजित करने का प्रयास करें। सभी विषयों को एक व्यवस्थित तरीके से तैयार करें। एक समय सीमा तय करें और उस समय से पहले अपने सभी विषयों को समाप्त करने का प्रयास करें।

पेपर पैटर्न को समझें 
उम्मीदवारों को पिछले वर्षों के प्रश्न पत्रों को जरूर देखना चाहिए। यह प्रश्नों के प्रकार को निर्धारित करने में मदद करता है और तैयारी के लिए उपयुक्त स्टडी मटेरियल चुनने में मदद करता है। पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों के विश्लेषण से पाठ्यक्रम को बेहतर तरीके से समझने में मदद मिलती है और उन क्षेत्रों की पहचान करने में मदद मिलती है जिनसे अधिक प्रश्न पूछे गए हैं। उम्मीदवारों के लिए अभ्यास परीक्षण काम में आते हैं। ये परीक्षण न केवल मुख्य परीक्षा की तैयारी में सभी उम्मीदवारों की मदद करते हैं, बल्कि टाइम मैनेजमेंट सीखने में भी मदद करते हैं। 

मॉक टेस्ट पेपर और सैम्पल पेपर सॉल्व करें 
GATE परीक्षा के लिए मार्केट में बहुत सारे मॉक टेस्ट या सैंपल पेपर उपलब्ध होते हैं जिन्हें आपको हल करने के बाद अपने प्रदर्शन का विश्लेषण या मूल्यांकन जरूर करना चाहिए, इससे पता चलता है की आप परीक्षा के लिए कितने तैयार हैं। साथ ही आपको यह भी पता चलेगा की आपको अभी किन विषयों पर अपनी पकड़ और मजबूत बनानी है।

रिवीजन जरूर करें 
अगर आपने पूरे सिलेबस की तैयारी कर ली है तो अपने नोट्स से सभी विषयों का रिवीजन भी जरूर करें। किसी भी टॉपिक का रिवीजन आपकी उस विषय को याद करने में मदद करेगा जिन विषयों का आपने कुछ महीने पहले अध्‍ययन किया होगा।