Study Tips: घंटो पढ़ने के बाद भी याद नहीं रहते चैप्टर तो फॉलो करें ये टिप्स, एग्जाम में नहीं होगी दिक्कत

By Career Keeda | Jun 20, 2023

अक्सर छात्रों के साथ यह समस्या होती है कि वह चाहे कितना भी प्रयास कर लें, लेकिन उनके द्वारा याद किए हुए चैप्टर्स याद नहीं रहते। या फिर जो वह पढ़ते हैं यदि वह याद भी रहा तो एग्जाम के समय सब भूल जाते हैं। अगर आपके बच्चे के साथ भी इस तरह की समस्या तो यह आर्टिकल आपके लिए है। बता दें कि इस आर्टिकल के जरिए आज हम आपको पढ़ाई करने के कुछ ऐसे टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं। जिन्हें फॉलो कर आप अपनी मेमोरी को शार्प कर सकते हैं। आइए जानते हैं इन टिप्स के बारे में...

नोट्स जरूर बनाएं
स्टूडेंट्स को पढ़ाई करते समय कॉपी पेन लेकर जरूर बैठना चाहिए। साथ ही आप जरूरी प्वाइंट्स को नोट करते हुए चलें। ऐसा करने से आपको चीजें लंबे समय तक याद रहेंगी। क्योंकि लिखकर बनाए गए नोट्स ज्यादा समय तक आपके दिमाग में टिकती हैं।

जरूर लें ब्रेक्स
जब आप लगातार कई घंटो तक पढ़ाई करते रहते हैं तो आपका ब्रेन थक जाता है और रिटेन नहीं कर पाता है। ऐसे में जरूरी है कि आप हर आधे घंटे में खुद को 5 मिनट का ब्रेक दें। इससे आपके ब्रेन को भी आराम मिलेगा और पढ़ा हुआ लंबे समय तक याद रहेगा। 

फोकस रहें
जब आप पूरे फोकस के साथ पढ़ाई करते हैं तो आपको चीजें ज्यादा समय के लिए याद रहती हैं। लेकिन जब आपका ध्यान कहीं और होता है तो आप पढ़ा हुआ भूल जाते हैं। फोकस के साथ पढ़ाई करने से आप ज्यादा से ज्यादा इंफॉर्मेशन को अधिक समय तक याद रख पाएंगे।

रिवीजन करें
पढ़ी हुई चीज को याद रखने का सबसे अच्छा तरीका है कि जो भी आप पढ़ रहे हैं, उसे दूसरों को भी समझाएं व पढ़ाएं। ऐसा करने से आपका रिवीजन होता है। या आप चाहें तो अपेन किसी दोस्त के साथ पढ़े हुए चैप्टर्स पर चर्चा कर सकते हैं। इससे पढ़ा हुआ चैप्टर भूलने की संभावना न के बराबर होती है। 

रिलेट करें
किसी भी चीज को पढ़ते समय कोशिश करें कि आप उसे रियल लाइफ से रिलेट कर पाएं। इससे याद किया हुआ पक्का हो जाता है। इस तरह से पढ़ने से आप पढ़े हुए चैप्टर्स को अच्छे से समझ पाएंगे।

रटने की कोशिश न करें
कई स्टूडेंट्स चैप्टर्स को रटने की कोशिश करते हैं। ऐसे में चैप्टर को अच्छे से समझ कर पढ़ना चाहिए। रट्टा मारने की कोशिश न करें। क्योंकि रट्टा मारने से आपको लंबे समय तक पढ़ी हुई चीजें याद नहीं रहेंगी। 

गोल्स जरूर बनाएं
हर हफ्ते छोटे-छोटे गोल्स जरूर बनाएं। फिर इन गोल्स को पूरा करने का प्रयास करें। ऐसा करने से भी आपको एग्जाम के दौरान स्ट्रेस नहीं होगा। पढ़ा हुआ भी लंबे समय तक याद रहेगा।