बोर्ड्स एग्जाम की तैयारी के लिए फॉलो करें ये रिवीजन टिप्स, सफलता है निश्चित

By Career Keeda | Dec 17, 2020

बोर्ड्स एग्जाम में अब कुछ ही महीने बाकी रह गए हैं। इस बार कोरोना महामारी के चलते बच्चों को पढ़ाई के लिए ऑनलाइन क्लास का सहारा लेना पड़ रहा है। वैसे ही बच्चों में बोर्ड्स एग्जाम का स्ट्रेस रहता है और ऐसे में इस बार ऑनलाइन क्लासेज के कारण बच्चों को डर है कि वे एग्जाम में अच्छा परफॉर्म कर पाएंगे या नहीं। बोर्ड्स एग्जाम में अच्छे मार्क्स पाने के लिए रिवीजन करना बहुत जरूरी है। रिवीजन से आपको हर चैप्टर की अच्छी प्रैक्टिस होगी और अपने वीक पॉइंट्स भी पता चलेंगे। इस तरह से आप रिवीजन करके आप बोर्ड्स में अच्छे मार्क्स ला सकते हैं। आज के इस लेख में आपको कुछ ऐसी रिवीजन टिप्स बता रहे हैं जिससे आप बोर्ड्स्स में अच्छा नंबर ला सकते हैं -    

एकांत में पढ़ाई करें
आपका मन पढ़ाई में लगेगा या नहीं या कितना कितना लगेगा, यह आस-पास के वातावरण पर भी निर्भर करता है। हमारे आस-पास के वातावरण का हमारे पर बहुत असर होता है। इसलिए जरुरी है कि आप पढ़ने के लिए सही और शांत जगह का चुनाव करें। इसके साथ ही ऐसी जगह बैठकर पढ़ें जहाँ ना ज़्यादा गर्मी हो और ना ज़्यादा सर्दी। इसके साथ ही शोर-शराबे वाली जगह पर बैठ कर ना पढ़ें। बैठने के लिए सही टेबल-चेयर का चुनाव करें जिस पर आप आराम से बैठकर पढ़ सकें।

लिख कर करें रिवीजन
अक्सर हम पढ़ाई करते समय केवल चैप्टर की रीडिंग कर लेते हैं या उत्तर को याद कर लेते हैं लेकिन लिख कर प्रैक्टिस नहीं करते हैं। इससे आप मुंह जबानी याद किया हुआ उत्तर कुछ समय बाद भूलने लगते हैं। अगर आप बोर्ड्स्स एग्जाम में अच्छे मार्क्स लाना चाहते हैं तो एग्जाम से पहले लिख कर रिवीजन करें, ऐसा करने से उत्तर आपके दिमाग में बैठ जाएंगे और आप एग्जाम में भूलेंगे नहीं।

हर एक चैप्टर का रिवीजन करें
अक्सर हम रिवीजन करते समय आसान चैप्टर्स को यह सोच कर छोड़ देते हैं कि ये तो हमें आता ही है। लेकिन ऐसा ना करें। कई बार सही से रिवीजन ना करने के कारण आप आसान सवाल का जवाब भी भूल जाते हैं। भले ही कोई चैप्टर आपको कितने ही अच्छे से क्यों ना आता हो, एग्जाम से पहले हर चैप्टर का रिवीजन जरूर करें।

टाइम टेबल बनाएं
बोर्ड्स परीक्षा के दौरान, टाइम मैनेजमेंट बहुत ही ज़रूरी है। किस सब्जेक्ट को कितना समय देना है यह पहले से ही तय कर लें और उस हिसाब से पढाई करें। जो सब्जेक्ट या पार्ट आपको कठिन लगता है उसको पहले ही ख़त्म कर लें  ताकि बाद में आपको परेशानी न हो।

पिछले साल के सैम्पल पेपर सॉल्व करें
अगर बोर्ड्स्स एग्जाम में अच्छे मार्क्स लाना चाहते हैं तो ज़्यादा से ज़्यादा सैम्पल पेपर सॉल्व करें। इससे आपको पिछले सालों में पूछे गए सवालों  में आईडिया मिलेगा। इसके साथ ही एक निर्धारित समय में सैम्पल पेपर सॉल्व करने से आपकी अच्छी प्रैक्टिस होगी। सैम्पल पेपर सॉल्व करने से आपको अपनी गलतियां और वीक पॉइंट्स पता चलेंगे।

ब्रेक भी है ज़रूरी
पढाई के बीच में ब्रेक लेना भी बेहद ज़रूरी है। ज़्यादा देर तक पढ़ते-पढ़ते हमारा दिमाग भी थक जाता है। हर आधे - एक घंटे में 5-10 मिनट का ब्रेक लें जिससे आपका माइंड  फ्रेश  रहेगा और आप ठीक से पढ़ पाएंगे।  ब्रेक के दौरान आप म्यूजिक  सुन सकते हैं  या अपने दोस्तों से बात कर सकते हैं। लेकिन ब्रेक के नाम पर फ़ालतू कामों  में टाइम ख़राब न करें।